PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के कसेरा आयरन के समीप एक कबाड़ी के गोदाम और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अ...
PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के कसेरा आयरन के समीप एक कबाड़ी के गोदाम और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अपना तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कबाड़ी के गोदाम और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई होगी। आगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि नुकसान हुए संपत्ति का बाद में आकलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों की माने तो प्लास्टिक फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक मोटर में आग लग जाने से इसने विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते इसने बगल के कबाड़ी के गोदाम को भी अपनी आगोश में ले लिया।




