Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पिछले 5 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता युवक सुगंध कुमार का शव बरामद

  PATNA :   राजधानी पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान मोहल्ले से पिछले 5 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता युवक सुगंध कुमार का शव पु...

 


PATNA :
 राजधानी पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान मोहल्ले से पिछले 5 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता युवक सुगंध कुमार का शव पुलिस ने थानाक्षेत्र के दनाडा स्थित पईन से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि दनियावां के ब्रह्म स्थान मोहल्ला निवासी सुखारी सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सुगंध कुमार को बीते 19 दिसंबर को मोहल्ले के ही रहने वाले उसके दोस्त उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे, और उसके बाद सुगंध कुमार रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उसका कुछ भी अता-पता नहीं चलने पर हार थक कर परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय दनियावा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। आज दनाडा स्थित पईन से सुगंध कुमार का शव बरामद किया गया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक की मां अनीता देवी ने मोहल्ले के ही रहने वाले उसके दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।  मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now