PATNA CITY : पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु का जन्म दिवस मैरी क्रिसमस आज पूरे विश्व में धूमधाम के ...
PATNA CITY : पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु का जन्म दिवस मैरी क्रिसमस आज पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पटनासिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली महा गिरजाघर में क्रिसमस के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ प्रभु यीशु के चरणों में अपना शीश नमन कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं। श्रद्धालु चर्च में कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी असीम श्रद्धा पेश कर रहे हैं। गौरतलब है की प्रभु यीशु ने इंसान के रूप में जन्म लेकर पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाया था। उन्होंने मानव सेवा और परोपकार को ही इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म बताया था। क्रिसमस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रही है। चर्च परिसर में जहां दंडाधिकारी की तैनाती की गई है, वहीं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति देखी जा रही है। क्रिसमस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।




