PATNA CITY : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग समेत जन समस्याओं से जुड़ी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इ...
PATNA CITY : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग समेत जन समस्याओं से जुड़ी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत पटना सिटी के कुम्हरार स्थित पटना सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरी किए जाने की अपील की। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए गरीबों के लिए आवास की सुविधा मुहैया कराई जाने की मांग की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह योजना, बेरोजगारी भत्ता की राशि बढ़ाए जाने की मांग दोहराते हुए प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म किए जाने के साथ ही प्रस्तावित होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लिए जाने की भी मांग दोहराई।।




