Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शेरशाह रोड में दिनदहाड़े गिट्टी और बालू कारोबारी के हत्या से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया।

PATNA CITY :  आलमगंज थानाक्षेत्र के कत्थक तल शेरशाह रोड में दिनदहाड़े गिट्टी और बालू कारोबारी प्रहलाद कुमार की हुई हत्या से गुस्साए मृतक के...


PATNA CITY : 
आलमगंज थानाक्षेत्र के कत्थक तल शेरशाह रोड में दिनदहाड़े गिट्टी और बालू कारोबारी प्रहलाद कुमार की हुई हत्या से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया। नालंदा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया मोड़ के समीप शव को सड़क पर रखकर अशोक राजपथ को घंटो जाम कर दिया, जिसे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित हत्यारो की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग के साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े थे। सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग शांत हुए। इस मौके पर मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही रहने वाले त्रिलोकी सहनी और उसके समर्थकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से अभिलंब गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now