Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पिटाई से घायल युवक की मौत

PATNA CITY :    आलमगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में एक युवक की असामाजिक तत्वों ने जमकर पिटाई कर दी। आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल युवक क...


PATNA CITY : 
  आलमगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में एक युवक की असामाजिक तत्वों ने जमकर पिटाई कर दी। आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के मस्जिद गली निवासी मोहम्मद राजा के रूप में की गई है, जो पटना मार्केट में टेलरिंग का काम करता था। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के बड़े भाई मोहम्मद सलाउद्दीन और उसकी बहन गुलसिताँ परवीन  ने बताया की बीते मंगलवार को मोहम्मद राजा अपने काम को लेकर अपने घर से निकला था, इसी दौरान बीच रास्ते में ही मोहल्ले के ही रहने वाले शहंशाह नामक युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर मोहम्मद राजा की जमकर पिटाई कर दी, इस दौरान अपराधियों ने मोहम्मद राजा का हाथ तोड़कर उसे छत से ढकेल कर सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मोहम्मद शहंशाह और उसके दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि परिजनों ने हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय आलाधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर विधि संवत कार्रवाई किए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now