PATNA CITY : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर पटना साहिब स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का औचक ...
PATNA CITY : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर पटना साहिब स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में घूम-घूम कर जहां यात्री सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं इस संबंध में रेल अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। स्टेशन की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने संतोष जाहिर करते हुए पटना साहिब स्टेशन को पूर्व मध्य रेलवे का एक बेहतर स्टेशन करार दिया। इस दौरान महाप्रबंधक ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं और बुजुर्ग रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर जल्द ही स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाने का भी आश्वासन दिया। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के संबंध में पूछे जाने पर महाप्रबंधक का कहना था कि सभी ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर संभव नहीं है। इस दौरान महाप्रबंधक ने बताया की यात्रियों की सुविधाओं को लेकर वंदे भारत ट्रेन समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर दिया गया है। इस मौके पर दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम आधार राज, सीनियर डीओएम प्रभास राघव, सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अलावे रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।।




