PATNA : राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर के समीप दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार जहाँ सड़क से लुढ़क...
PATNA : राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर के समीप दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार जहाँ सड़क से लुढ़क कर 20 फीट गड्ढे में जा गिरा, वहीं दूसरी कार सड़क के किनारे थम गई। खुशकिस्मती से इस दुर्घटना में कार सवार कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि हादसे में दोनों ही कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि एक कार दनियामा से बेलदारी चक और जा रही थी, वहीं दूसरी कार सरमेरा- बिहटा फोरलेन के रास्ते बेलदारी चक से दनियावां की ओर आ रही थी, इसी दौरान सिकंदरपुर गांव के समीप दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद एक कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क से लुढ़क कर 20 फीट गड्ढे में जा गिरा।।




