PATNA CITY : अनुमंडल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प...
PATNA CITY : अनुमंडल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 किलो 400 ग्राम गांजा, 3 लीटर विदेशी शराब, 28 हजार नगद, 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3 मोबाइल समेत अन्य सामानों को भी बरामद किया है। पहली घटना मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के रानीपुर निचली गली का है, जहां पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी कर 10 किलो 400 ग्राम गांजा, 3 लीटर विदेशी शराब, गांजा पैकिंग करने का सामान समेत कुल चार लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटनाक्रम मालसलामी थाना क्षेत्र का बताया जाता है, जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर 1 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पटनासिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक की माने तो गिरफ्तार गांजा तस्करो में राजीव कुमार नामक युवक पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अन्य गांजा तस्करों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।।




.jpeg)