Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गला रेत कर एक 35 वर्षीय युवक की हत्या

PATNA CITY :     खाजेकला थानाक्षेत्र के नौजर कटरा दुर्गा स्थान के पास का है, जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर एक 35 वर्षीय युवक क...


PATNA CITY :
   खाजेकला थानाक्षेत्र के नौजर कटरा दुर्गा स्थान के पास का है, जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए।  परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान नौजर कटरा मोहल्ला निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है, जो ठेला चलाने का काम करता था। बताया जाता है की देर रात मोहल्ले के ही कुछ लोग संतोष को घर से बुलाकर ले गए, और नौजर कटरा स्कूल के पीछे ले जाकर गर्दन रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के बड़े भाई रामबाबू और अजय कुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लड़के संतोष को घर से बुलाकर ले गए थे, और गला रेत कर  उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई का यह भी कहना था कि मोहल्ले के  कुछ लोगों के साथ संतोष की दुश्मनी थी। बताया जा रहा है

की आपसी रंजिश में ही संतोष की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने मामले की जांच किए जाने की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस हत्यारो की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now