PATNA CITY : अगमकुआं थानाक्षेत्र के जीरो माइल के पास से श्रीराम सेवा संगठन के सदस्यों ने तस्करी को लेकर जा रहे दो कंटेनर ट्रक पर लदे लगभग ...
PATNA CITY : अगमकुआं थानाक्षेत्र के जीरो माइल के पास से श्रीराम सेवा संगठन के सदस्यों ने तस्करी को लेकर जा रहे दो कंटेनर ट्रक पर लदे लगभग 100 मवेशियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया है। हालांकि मवेशी तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। घटना बीते मध्य रात्रि की है। पुलिस मवेशियों की गिनती कर उसे दीदारगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में रखवाने की क़वायद में जुटी है। बताया जाता है कि श्री राम सेवा संगठन के सदस्यों को अपने साथियों से यह गुप्त सूचना मिली कि मवेशी तस्कर ट्रकों में मवेशी लादकर जीरो माइल के रास्ते गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर दो कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं अन्य ट्रक मौके से फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए दोनों कंटेनर ट्रक का चालक और खलासी भी मौके से फरार होने में सफल हो गया। संगठन के सदस्यों द्वारा पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कब्जे में लिए गए पशुओं को दीदारगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में रखवाने की कवायद में जुटी है। हालांकि गौशाला की दयनीय स्थिति को देखते हुए पुलिस को खासी मशक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जप्त किए गए मवेशियों की गिनती की जा रही है। फिलहाल पुलिस जप्त किए गए गाड़ी नंबर के आधार पर अवैध पशु तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।।




.jpeg)