PATNA CITY : खाजेकला थानाक्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज परिसर के एक निर्माणाधीन भवन के छत पर आग लग जाने से आसपास के इलाकों म...
PATNA CITY : खाजेकला थानाक्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज परिसर के एक निर्माणाधीन भवन के छत पर आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है की निर्माणाधीन भवन के छत पर सेंटरिंग का लकड़ी रखा था, और इस लकड़ी के ढेर में आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आगलगी के कारणों को तलाशने में जुटी है।।




