Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ओपेन ताईकोन्डो चैम्पियनशिप का आयोजन

PATNA CITY :  पटना जिला ताईकोन्डो संघ के द्वारा चतुर्थ रामदेव महतो मेमोरियल ओपेन ताईकोन्डो चैम्पियनशिप का आयोजन पटना सिटी स्थित अरोड़ा हाऊस...


PATNA CITY : 
पटना जिला ताईकोन्डो संघ के द्वारा चतुर्थ रामदेव महतो मेमोरियल ओपेन ताईकोन्डो चैम्पियनशिप का आयोजन पटना सिटी स्थित अरोड़ा हाऊस किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना नगर निगम की उपमेयर श्रीमती रेशमी चंद्रबंसी,भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र,ज़दयू प्रवक्ता अनंत अरोड़ा, ताईकोन्डो एसोसिएशन बिहार के महासचिव श्री सुधीर सिंह,जिला ताईकोन्डो संघ के अध्यक्ष श्री सतीश राजू एवं चिकित्सक श्री जय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता विगत 1 दिसंबर से प्रारम्भ हो चुका है जिसमे बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग पांच सौ बच्चे एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया है इसकी सूचना 1 दिसंबर को दी गई।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मे आये हुए अतिथियों का स्वागत कृष्णा निकेतन की बैंड टीम ने बैंड बजाकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कृष्णा निकेतन की डेमो टीम ने बेह्तरीन प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कृष्णा निकेतन टीम की  ताईकोन्डो कोच आशा मेहता मौजूद रही। इस तरह की प्रतियोगिता में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस द्वारा खिलाड़ियों के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसकी जानकारी जिला ताईकोन्डो संघ के सचिव जय प्रकाश मेहता ने दिया। इस अवसर पर*आयोजन समिति के सदस्य अनुज जी, विकास सिंह, कुमार कर्मवीर, प्रेम प्रकाश, संदीप कुमार, विक्रम कुमार, शशिभूषण, निखिल कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now