Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया।

  PATNA CITY :   विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरो...

 


PATNA CITY :
 विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल उनसे इस्तीफा दिए जाने की भी मांग की। इस मौके पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री के बयान से पूरे देश प्रदेश की महिलाएं शर्मसार हो गई हैं। महिला कार्यकर्ताओं का यह भी करना था कि मुख्यमंत्री के इस शर्मनाक बयान के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now