PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की ट...
PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की टीम ने राजधानी पटना समेत पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर निगम आयुक्त, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों ने विभिन्न गंगा घाटों का पैदल निरीक्षण कर साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने पटना शहरी क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक छठ घाट तैयार किए जाने की बात दोहराते हुए खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन घाटों पर लाल कपड़ों से घेराबंदी किए जाने की बात कही। प्रमंडलीय आयुक्त ने अर्द्ध दिए जाने लायक घाटों पर पीला कपड़ा लगाए जाने की बात दोहराते हुए सभी छठ घाट पर चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय और कंट्रोल रूम खोले जाने का भी भरोसा दिलाया। प्रमंडलीय आयुक्त का कहना था कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट ना हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर मौजूद पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने पर्व के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाने की बात दोहराते हुए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था बहाल किए जाने का भी भरोसा दिलाया। एसएसपी ने बताया कि सुबह और शाम के अर्द्ध के वक्त घाटो पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, उन्होंने रात में भी विभिन्न गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती किए जाने का भरोसा दिलाया।




