Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक अभिषेक रहस्यमय ढंग से हुआ लापता

PATNA CITY :   लापता युवक की सकुशल बरामदी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन संग स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया तीन मुहानी के पास अशोक राजपथ मुख्य सड़क...


PATNA CITY :
  लापता युवक की सकुशल बरामदी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन संग स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया तीन मुहानी के पास अशोक राजपथ मुख्य सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर व बांस से घेरा कर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम छुड़वाया। घटना के संबंध में आलमगंज थाना के दारोगा सह केस के आईओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया निवासी मनोज कुमार यादव के बेटे अभिषेक कुमार अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार ग्वाल टोली स्थित उसके घर गया था। जिसके बाद से अभिषेक घर वापस नही लौटा। अभिषेक के पिता ने अभिषेक की काफी खोजबीन किया, परंतु नही मिला। थक-हारकर पीड़ित पिता ने 24 अक्टूबर को आलमगंज थाना में अभिषेक के लापता होने का मामला दर्ज करवाया। दर्ज मामले में पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे  अभिषेक 22 अक्टूबर की रात 11 बजे अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने की बात कह कर घर से निकला था। 

परिजनों ने अभिषेक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर किया सड़क जाम

जिसके बाद से वह वापस घर नही लौटा है। केस के आईओ दारोगा धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की मामला दर्ज होने के बाद घटना की छानबीन की गई। अभिषेक की गर्ल फ्रेंड रुचि और उसके पिता प्रमोद कुमार यादव से भी पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अभिषेक कुम्हरार, ग्वाल टोली स्थित मेरे घर पर आया था और वह मात्र 28 मिनट रुकने के बाद वह वापस चला गया। पुलिस ने गर्लफ्रेंड रुचि के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज को भी तलाशा। 

लगभग एक घन्टे तक रहा अशोक राजपथ पर यातायात बाधित 

 फुटेज में अभिषेक को सकुशल वापस लौटते देखा गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। दारोगा धर्मेन्द्र कुमार ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अभिषेक को सकुशल बरामदी कर लिए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस चुपचाप बैठी है। घटना के सात दिन बीतने को है। मगर पुलिस कुछ भी सुराग नहीं जुटा पायी है। जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी घटना की आशंका से परेशान हैं। परिजनों से पुलिस से लापता युवक की शीघ्र सकुशल बरामदी की गुहार लगायी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now