पटना सिटी । डांडिया नृत्य गीत के माध्यम से स्कूली छात्राओं ने सिर्फ धमाल ही नहीं की किया, बल्कि अपने गीत और नृत्य से नवरात्रि के मौके पर दे...
पटना सिटी । डांडिया नृत्य गीत के माध्यम से स्कूली छात्राओं ने सिर्फ धमाल ही नहीं की किया, बल्कि अपने गीत और नृत्य से नवरात्रि के मौके पर देवी की आराधना भी की। मौका था अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का। कार्यक्रम का स्कूल की निदेशिका पुजा अरोड़ा, समाजसेवी अनंत अरोड़ा, चौक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, अनिल अरोड़ा, राघवअरोड़ा और उज्जवल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में अनन्या, श्रेया, हर्षिता, काव्या, प्राची, राखी, अक्षरा, आयुषी शुक्ला, शैलजा आदि छात्राओं ने अपने डांडिया नृत्य गीत से देवी माता की अवतारणा कर दर्शकों की तालियां बटोरी। मौके पर निर्देशिका पूजा अरोड़ा ने जीवन में संगीत की महत्ता प्रतिपादित किया। प्राचार्या श्री ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नृत्य, संगीत और वाद्य इन तीनों में नृत्य विशेष आकर्षक एवं मनोरंजक होता है। आज की इस प्रतियोगिता में बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रविकांत, आभा पटेल, लाला संजय सिन्हा, जय सिंह, मेघा कुमारी, रीतिका राज, जोश कुमार, रेशमा कुमारी, प्रकाश पाठक, संध्या कुमारी, सुमन कुमारी, निकिता कुमारी समेत अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आयोजन की सफलता में भागीदारी निभाई।





