Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


देर रात अपराधियों के दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली लगने से मौके पर ही मौत

  PATNA CITY :   पटना सिटी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधियों द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है... बावजूद इस...

 


PATNA CITY : पटना सिटी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधियों द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है... बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला आलमगंज थानाक्षेत्र के पटन देवी कॉलोनी के हरी बाबू की गली का है, जहां देर रात अपराधियों के दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गोलीबारी की घटना में दो अपराधी भी घायल हो गए। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। जहां अमन कुमार नामक अपराधी का NMCH में इलाज चल रहा है, वही दूसरे अपराधी अतुल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पटनासिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान हरी बाबू की गली मोहल्ला निवासी शिवनाथ मिस्त्री के रूप में की गई है जो बढ़ई का काम करते थे।  घायल अपराधियों की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र निवासी अमन कुमार और अतुल कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री को लेकर देर रात अपराधियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर गोलीबारी होने लगी, जिसमें गोली लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग शिवनाथ मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक की बेटी और घटना की प्रत्यक्षदर्शी मीरा कुमारी ने बताया कि उसके पिता खाना खाकर घर के बाहर कुल्ला कर रहे थे, इसी दौरान अपराधियों के दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक गोली उसके पिता के गर्दन में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही अज्ञात अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस घायल अपराधियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है। दिन रात हुई गोलीबारी और हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now