PATNA CITY : लगभग 400 सौ वर्ष प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर गोपी नाथ मंदिर न्यास समिति, मच्छरहट्टा की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे प्रागण...
PATNA CITY : लगभग 400 सौ वर्ष प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर गोपी नाथ मंदिर न्यास समिति, मच्छरहट्टा की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे प्रागण को फूलों को लरी, बैलून-ग़ुब्बारे, रंग बिरंगी बिजली की बल्बों की भव्य सजावट के बीच भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, श्री मंदिर अध्यक्ष डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवाड़ा संयोजक संजीव कुमार यादव महासचिव राजेश राय ,उपाध्यक्ष रतनदीप राय, दीपप्रज्वलन कर जय जय श्री राधे की जय घोष के साथ किया ।
भजन संध्या में गायन कलाकार विक्की जोशी एवं अर्चना अरोड़ा ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की … श्रीमन नारायण नारायण नारायण …
कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना … जैसे भजन से श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया । लोग खूब झूमे ।
अर्द्दरात्रि 12 बजते ही घंटा घड़ियाल शंखनाद के साथ - आरती कुंज बिहारी की,गिरिधर कृष्ण मुरारी की …भजन गायन द्वारा पूजन-आरती कर माखन मिश्री , फल फूल का भोग लगाकर कर प्रसाद वितरण किया गया ।
इस मौके पर घर घर से सज कर आये बाल कलाकार राधा कृष्ण के रूप अनुपम प्रस्तुत की ।
इस पावन अवसर पर कोषाध्यक्ष मोहित मुरारका, उपाध्यक्ष श्याम मिश्रा, पार्षद तरुणाराय, डॉ विकास कुमार ,शिव प्रसाद मोदी, विनय केशरी, नवल सिन्हा, भगवती मोदी, विकास गुप्ता, संजय केशरी,बलराम माथुरी, विदेश्वरी कपूर, महावीर मोदी,सहित दर्जनों लोग सक्रिय दिखे।




