PATNA CITY : सावन के मौके पर हरे परिधान पहनी बच्चों की मम्मियों ने रेड कार्पेट पर कैटवॉक कर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं मम्मियों ने सावन की...
PATNA CITY : सावन के मौके पर हरे परिधान पहनी बच्चों की मम्मियों ने रेड कार्पेट पर कैटवॉक कर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं मम्मियों ने सावन की झूले का भी जमकर आनंद लिया। मौका था रामकृष्ण कॉलोनी, बकरीमंडी-बाजार समिति, शाहगंज स्थित मॉम्स प्राइड प्ले प्री स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित सावन महोत्सव का। इससे पहले स्कूल निदेशक अंजनी कुमार व प्रधानाध्यापिका अद्ययनी ने दीप प्रज्वलित कर सावन समारोह का उद्घाटन किया।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सावन माह सावन में एक बार आता है। जिसका महिलाओं को अरसे से इंतजार रहता है। सावन माह पूरी तरह पर्यावरण-हरियाली से जुड़ा है। प्रकृति में धरती से अम्बर, मैदान से पहाड़ तक हरा-भरा रहता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। हम मम्मियों को बजी गृहस्थ जीवन से अलग हटकर इंज्वाय करबे का मौका मिलता है। जिससे मन, मस्तिष्क स्वस्थ्य व चंचल बना रहता है।
मौके पर मम्मियों ने मेहंदी रचाकर सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान मम्मियों ने गोरी है कलाइयां पहना दे मुझे हरी-हरी चूड़ियां, अब के बरस सावन में, कुछ कहता है सावन-क्या कहता है...जैसी सावन की फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। समारोह में दिवाकर, खुशबू, सीमा, प्रियंका, वासु, संगीता, उषा, मोनिका मेहता, प्रीति रवि शंकर, अर्चना, सलोनी, लवली, सुप्रिया, मेनका, पूजा, बुलबुल्पान, अंजली, सारिका सक्रिय रहीं।



