PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। आज का बैठक आगामी 24 जनवरी 2023 को...
PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। आज का बैठक आगामी 24 जनवरी 2023 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह कार्यक्रम पटना स्थित बापू सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रखी गई थी। आज का बैठक का अध्यक्षता जदयू नेता ई. कुमार अभिषेक जी एवं संचालन गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने किया। आज के बैठक का मुख्य अतिथि पटना महानगर अध्यक्ष जनाब आसिफ कमाल जी,अंजनी पटेल जी,प्रमोद कुशवाहा,प्रमोद गुप्ता, अरुण गुप्ता,रेणु कुशवाहा,मनोज शर्मा,अफताब गुड्डू,विक्की निषाद,संतोष अग्रहरी,साधु भगत ने सभा को संबोधित किया। सभी ने जननायक कर्पूरी जयंती समारोह में पटना साहिब गायघाट सेक्टर से अधिक से अधिक साथियों के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संकड़ों महिला पुरुष साथी शामिल हुए।




