PATNA CITY : मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में भाजपा के पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण कुशवाहा की पांचवी पुण...
PATNA CITY : मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में भाजपा के पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण कुशवाहा की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह के मौके पर लोगों ने स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण कुशवाहा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान कृतियों को याद किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने जहां सत्येंद्र नारायण कुशवाहा को भाजपा का जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता करार देते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा नेता करार दिया।
वहीं भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण कुशवाहा द्वारा बिहार के किसानों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें किसानों और गरीबो का नेता करार दिया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री और पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।






