Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रीपेड मीटर एवं बिजली दर में 40% वृद्धि करने के प्रस्ताव के विरोध में जन हस्ताक्षर अभियान शुरु

PATNA CITY :  गांधी समाज चौक बोली मोड़ पर विद्युत उपभोक्ता संरक्षण मंच के द्वारा प्रीपेड मीटर एवं बिजली दर में 40% वृद्धि करने के प्रस्ताव ...


PATNA CITY : 
गांधी समाज चौक बोली मोड़ पर विद्युत उपभोक्ता संरक्षण मंच के द्वारा प्रीपेड मीटर एवं बिजली दर में 40% वृद्धि करने के प्रस्ताव के विरोध में जन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई!

हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता पूर्व पार्षद शाह पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी तथा संचालन सी पी आई नेता श्री देव रतन प्रसाद ने किया!

 सभा को समोधित करते हुए बलराम चौधरी ने कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है जहां लोग महंगाई से त्रस्त है वहां प्रीपेड मीटर लगाने के बाद जिसमें 20 से 40 % विद्युत उपभोक्ता को बिजली बिल अधिक आ रहा है! ऐसे में प्रीपेड मीटर  एवं 40% विद्युत दर वृद्धि का प्रस्ताव वापस लेने एवम अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी 300 यूनिट फ्री देने की मांग की है! संचालन करते हुए सी पी आई नेता श्री देवरतन प्रसाद  ने कहा कि नीति आयोग के अनुसार बिहार में 52% लोग गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोग हैं बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है ऐसे में विद्युत दर में 40% वृद्धि का प्रस्ताव कहीं से भी सही नहीं है! हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता जावेद ने 40 % के प्रस्ताव को जनविरोधी कदम बताते हुए कहा कि सभी विद्युत उपभोक्ता को एक साथ विरोध कर आंदोलन करना होगा!

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता इवरार अहमद रजा सीपीआई नेता शंभू शरण प्रसाद शेषनाथ मेहता समाजसेवी सुरेश साहनी लीलाधर गुड्डू मोहम्मद साहिन कुंदन माली भूषण माली आदि सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध प्रकट किया

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now