PATNA CITY : राजधानी पटना में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने देर रात पटना सिटी का दौरा कर ...
PATNA CITY : राजधानी पटना में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने देर रात पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम घूम कर जहां अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी विशेष जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। हालांकि इस दौरान उपमुख्यमंत्री अस्पताल की व्यवस्थाओं से थोड़े नाराज दिखे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की काफी कमी है। उनका कहना था कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं। उप मुख्यमंत्री अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से नरमी से पेश आने की चेतावनी देते हुए गलत पाए जाने पर उन्हें दंडित किए जाने की भी चेतावनी दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार से खासे नाराज हैं। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में व्याप्त कमियों को अविलंब दूर किए जाने का भरोसा दिलाते हुए अस्पताल को सभी संसाधनों से लैस किए जाने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अलावे स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री के इस औचक निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।। बाइट, तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार ।।




.jpeg)