PATNA : राजधानी पटना में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा मामले में ढिलाई बरतने के विरोध में पटना सिटी में स्थानी...
PATNA : राजधानी पटना में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा मामले में ढिलाई बरतने के विरोध में पटना सिटी में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के विरोध में महेंद्रु में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि महेंद्रु का पूरा इलाका डेंगू की चपेट में है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि डेंगू की चपेट में आकर इलाके के कई लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन द्वारा इलाके में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार से जीवन रक्षा की गुहार लगाते हुए अविलंब इस दिशा में नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किए जाने की भी अपील की।।




