Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गोविन्द चौधरी के नेतृत्व में पटना सिटी में चलाया सघन पोलियो उन्मूलन जागरूकता अभियान

PATNA CITY : रोटरी  सिटी सम्राट के बैनर तले      पटना सिटी के अलग अलग क्षेत्रों में सघन पोलियो उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमे जीज...


PATNA CITY :
रोटरी  सिटी सम्राट के बैनर तले      पटना सिटी के अलग अलग क्षेत्रों में सघन पोलियो उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमे जीजस & मेरी स्कूल , मरूफगंज में पोलियो स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता, गांधी कन्या स्कूल के बच्चो के साथ निकाली गई पोलियो रैली और दमरही घाट के ईट भट्ठों पर कामगारों  और स्लम परिवार के बीच चलाए गए  पोलियो  जागरूकता अभियान प्रमुख हैं। 

क्लब अध्यक्ष रो गोविंद चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए आज के पोलियो जागरूकता  अभियान  कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनके साथ अगले सत्र के चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार, क्, अभिषेक पैट्रिक, पूजा एन शर्मा, राम कुमार, चार्टर अध्यक्ष विजय कुमार यादव , सुशील पोद्दार प्रमुख रूप से सक्रिय दिखे।


जीजस & मेरी स्कूल , मारूफगंज परिसर में आयोजित पोलियो स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को संबोधित करते हुए रोटरी सम्राट के अध्यक्ष गोविंद चौधरी कहा कि -- " विश्व से पोलियो को समाप्त करने में रोटरी इंटरनेशन की प्रमुख भूमिका रही है। पोलियो वायरस अब लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन इस वक्त की लापरवाही से इसकी पुनः वापसी हो सकती है। इसलिए हमारे क्लब ने बच्चो और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज पटना सिटी के अलग अलग मुहल्लो में सघन पोलियो जागरूकता अभियान चलाया है।"

उन्होंने आगे कहा कि कल रविवार को इसी अभियान के तहत हमारा क्लब महा गंगा आरती का  भी आयोजन कर रहा है जिस दौरान स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव तथा पूर्व डिप्टी उप मुख्यमंत्री ताराकीशोर प्रसाद के साथ भारी संख्या में पटना के विभिन्न रोटरी क्लबों से आए रोटरी अतिथि मौजूद रहेंगे।

आज पोलियो जागरूकता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमो में देवराज बल्लभ, राजेश कुमार , कुमुद रंजन, संजय सिन्हा, संजीव यादव राम कुमार जे पी पाल जे पी जयसवाल  बी ऐन कपूर ललित अरोड़ा कविता अरोड़ा अभिषेक पैट्रिक सुशील पोद्दार  एवं युवराज गुप्ता भी उपस्थित हुऐ 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now