PATNA CITY : के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर बेलगाम ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई वही तीन लोग गंभी...
PATNA CITY : के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर बेलगाम ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वही तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जाती है। मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। मृतक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी मिथलेश साह के 19 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रितेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो में सवार होकर अपने किसी परिजन का इलाज कराने अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर सामने से आती एक बेलगाम ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार रितेश की मौके पर ही मौत हो गई, वही उसके परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में युवक की मौत से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ को घंटो जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। बाद में विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों को शांत कराकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।।




