Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

PATNA CITY : की चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौक शिकारपुर नाला पर इलाके में छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधियों क...


PATNA CITY :
की चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौक शिकारपुर नाला पर इलाके में छापेमारी कर लूटपाट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल के अलावे 3 मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कुख्यात अपराधी सूरज कुमार भी शामिल है, जो अब तक कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पटना सिटी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार सूरज कुमार उर्फ सूरज पटेल कुख्यात अपराधी है, जो अब तक कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2021 में स्वर्णरेखा आभूषण दुकान में हुए डकैती मामले में वह चार्जशिटेड था, साथ ही बीते 30 जून को उसने चौक थाना क्षेत्र के दिरा पर मोहल्ला में सूरज गोप नामक युवक की हत्या को लेकर गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष की माने तो बीते 7 अक्टूबर को वैशाली जिले के महनार स्थित पेट्रोल पंप पर हुए लूट मामले में भी वह संलिप्त था, जिसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सूरज पटेल जेल में बंद कुख्यात अपराधी सागर यादव और अंशु यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो उनके इशारों पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार दो अन्य अपराधियों की पहचान गौरी शंकर कुमार और सोनू कुमार के रूप में की गई है, जिसका पुलिस अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now