Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गहरे नाले में डूब कर एक महिला की मौत

PATNA CITY : के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली पंचायत स्थित एक गहरे नाले में डूब कर एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों...


PATNA CITY :
के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली पंचायत स्थित एक गहरे नाले में डूब कर एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दिए जाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान फुलवारी शरीफ के बेउर निवासी 49 वर्षीय सुनैना देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सुनैना देवी अपने किसी परिवार के यहां महुली पंचायत आई थी। नाले के पास से गुजरने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे नाले में जा गिरी, जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now