PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना 200 से अधिक मामला सामने आने के बाद सरकार का यह आंकड़ा अब लोगों को डराने...
PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना 200 से अधिक मामला सामने आने के बाद सरकार का यह आंकड़ा अब लोगों को डराने लगे हैं। हालांकि डेंगू से बचाव को लेकर राज्य सरकार ने फागिंग को लेकर महा अभियान शुरू किया है। बावजूद इसके राजधानी पटना के कई ऐसे इलाके हैं, जहां गंदगी का अंबार लगा है, जिससे डेंगू फैलने की आशंका कहीं अधिक बढ़ गई है। यह नजारा पटना सिटी के दीदारगंज के सबलपुर स्थित राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय का है, जहां विद्यालय के चारों ओर जलजमाव है। यहाँ बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं, ऐसे में स्कूल के चारों और जलजमाव होने के कारण बच्चों में डेंगू फैलने की आशंका बढ़ गई है। विद्यालय में जल जमाव होने के कारण बगल के सामुदायिक भवन में कक्षा संचालित होती है। जहां बच्चे चौकी और ठेले पर बैठकर अपनी पढ़ाई पूरी करने को मजबूर हैं। विद्यालय के आसपास गंदगी का अंबार लगा है, ऐसे में इसी गंदगी के बीच बच्चों का मध्यान भोजन भी बनता है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यालय के आसपास 5 से 6 महीनों तक जलजमाव की स्थिति व्याप्त रहती है, जिससे शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है। विद्यालय के प्राचार्य ने पूरे मामले से शिक्षा विभाग को अवगत कराए जाने की भी बात दोहराई। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि डेंगू से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जहां अभियान चलाया जा रहा है, वही जलजमाव और भीषण गंदगी के बीच बच्चे शिक्षा पाने को मजबूर हैं।।




