PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र के वार्ड 69 में पिछले 5 महीनों से भीषण पेयजल की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों का आक्रोश आज एक बार फिर सड...
PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र के वार्ड 69 में पिछले 5 महीनों से भीषण पेयजल की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों का आक्रोश आज एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन और जल परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि वे लोग पिछले 5 महीने से भीषण पेयजल की समस्या झेल रहे हैं, बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन और जल परिषद द्वारा अब तक इस दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि 5 माह पूर्व बोरिंग पंप का भवन ध्वस्त होने के बाद नया भवन बनाए जाने के बाद भी अब तक बोरिंग को चालू नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पुराने जर्जर बोरिंग पंप से जलापूर्ति होने से इलाके में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है, वहीं कई घरों में बोरिंग का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।




