Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एमएसपी में वृद्धि, सम्मान निधि की 12 वीं किस्त देकर ,पीएम ने दिया किसानो को दीवाली गिफ्ट

PATNA CITY :  गेहूँ-सरसो जैसी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) में वृद्धि और किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के 16हजार करोड़ र...


PATNA CITY : 
गेहूँ-सरसो जैसी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) में वृद्धि और किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के 16हजार करोड़ रुपये खाते में डाले जाने को दीवाली का डबल उपहार मान कर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। 

 जल्ला क्षेत्र के किसानों की धन्यवाद चौपाल में उपस्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य (आईसीएआर) एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2015 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹2125, सरसों का समर्थन मूल्य ₹5450 और  मसूर का समर्थन मूल्य ₹500 बढ़कर ₹6000 प्रति क्विंटल किया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 

 उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य बढने से इन खाद्यान्नों की पैदावाद बढेगी और आपूर्ति बढने से इनके खुदरा मूल्य में कमी आएगी।  

 श्री संजीव यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं क़िस्त के रूप में 1632 करोड़ रुपए की राशि बिहार के 81.60 लाख किसानों के बैंक खाते में आ गई। उन्होंने कहा किसानों -गरीबों के खाते में सीधे पैसे डालना डिजिटल इंडिया योजना के जरिये सम्भव हुआ और इसके लिए अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  प्रधानमंत्री मोदी की सराहना कर चुका है। 

उन्होंने किसानों को बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीवीटी) के माध्यम से भेजी गई राशि से किसान के घर में दीवाली मनेगी।  45 हजार किसानों की बकाया किस्त के रूप में ₹9 लाख करोड़  भी उनके खाते में भेजे गए। 

  इस प्रकार बिहार के किसानों के बैंक खाते में 1641 करोड़ रुपए भेजे गए ।

चौपाल में किसान मोर्चा जल्ला मंडल अध्यक्ष सीताराम मेहता ,शंकर मेहता ,सुजीत कुमार मेहता ,अजीत कुमार यादव ,संतोष सिंह, नैयर इक़बाल, राजेंद्र पासवान,राजू सिंह, जितेंदर सिंह, सहित कई किसान उपस्थित थे।

.........

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now