PATNA : सुल्तानगंज थाना परिसर में दिपावली एवं छ्ठ पूजा के अवसर पर शांति समिति की बेैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने ...
PATNA : सुल्तानगंज थाना परिसर में दिपावली एवं छ्ठ पूजा के अवसर पर शांति समिति की बेैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने किया।
बैठक के दौरान शांति समिति के सभी सदस्यों के द्वारा निर्विरोध रूप से सुल्तानगंज थाना के शेर सिंह यादव ने रमेश रजक को माला पहनाकर शांति समिति कें अध्यक्ष मनोनीत किया।
जिसकी सहमती वरीय समाज सेवी बैजू लाल दास ने की। जिसमें सभी शांति समिति के सदस्यों ने ताली
बजाकर स्वागत किया।
अगामी त्योहार को लेकर गंगा के जल स्तर में अत्यधिक वृद्धि हो जाने के कारण सभी सदस्यों ने तथा थाना के निर्देशानुसार छठ व्रतियों को अपने घर में ही अर्ध्य देने की आग्रह किया।
नहाय खाय से पूर्व समिति के सभी सदस्यों ने कहा कि वार्ड स्तर पर यह मुहिम चलायी जाये कि घाट पर कम लोग आ सके।नहाय खाय से किसी तरह किलखाना और मांस मछली पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
काली एवं लक्ष्मी पूजन में मूर्ति स्थापित करने वाले पूजा समिति के लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। असमाजिक तत्वों को चिनिहत कर प्रशासनिक कारवाई की जायेगी। नाव कें परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग लोक आस्था के महान पर्व छ्ठ एवं दिपावली को मिलजुल कर मनाये।
बैठक में गणेश कुमार , अनिल यादव ,कलीम ईमाम , प्रिन्स पाठक ,मो ईरशाद ,आदि मेहता ,अंजुम आलम ,अरूण सिन्हा , सीमा वर्मा , मंसूर आलम, सतीश कुमार , दौलत ईमाम एवं गणेश साव उपस्थित थे।




