PATNA CITY : खाजेकला थाना क्षेत्र के लोदी कटरा स्थित एक चार मंजिले मकान के ऊपरी तल्ले में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच ग...
PATNA CITY : खाजेकला थाना क्षेत्र के लोदी कटरा स्थित एक चार मंजिले मकान के ऊपरी तल्ले में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान घर में रखा लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया यह भी जा रहा है कि चार मंजिला मकान के ऊपरी तल्ले पर पटाखा का संग्रहण किया गया था, और पटाखा में आग लगने से ही पूरे फ्लोर पर आग पकड़ लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने पटाखा में आग लगने की बात को सिरे से नकारते हुए अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अगलगी की इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।




