Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जलमार्ग सुरक्षा को लेकर गायघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

PATNA CITY :   नदियों में होने वाले दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने और जलमार्ग सुरक्षा को लेकर पटनासिटी के गायघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय नौवहन ...


PATNA CITY :
 नदियों में होने वाले दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने और जलमार्ग सुरक्षा को लेकर पटनासिटी के गायघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आज शुभारंभ हुआ। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के हाइड्रोग्राफिक चीफ कैप्टन महेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इंडियन वेसल एक्ट कानून पारित किए जाने के बाद से आईडब्ल्यूएआई की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में स्थापित आईडब्ल्यूएआई के सेंटरों में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर उन्हें जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तैयार करना ही कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार और मास्टर ट्रेनर डॉ रजनीश रंजन, नीनी के डायरेक्टर एलके रजक, नीनी के प्रशासनिक पदाधिकारी अरुण वीर डांडा के अलावे आईडब्ल्यूएआई के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now