PATNA : पटना सिटी में 2 घंटे की हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर से पटना नगर निगम प्रशासन के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। झ...
PATNA : पटना सिटी में 2 घंटे की हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर से पटना नगर निगम प्रशासन के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। झमाझम बारिश से पटना सिटी के कई इलाकों में जल जमाव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में जल जमाव हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन करने में खासी फजीहतो का सामना करना पड़ रहा है। यह नजारा पटना सिटी के गुलजारबाग इलाके का है, जहां महज डेढ़ दो घंटे की बारिश में हीं मुख्य सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी लग गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।।




