Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पत्रकार अमित मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

PATNA CITY |   दैनिक भास्कर डिजिटल के वरीय संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र अमित मिश्र के असामयिक निधन पर छोटी ...


PATNA CITY |  
दैनिक भास्कर डिजिटल के वरीय संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र अमित मिश्र के असामयिक निधन पर छोटी पटनदेवी पथ स्थित साधन धाम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिज्ञों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अस्वस्थता के बाद पिछले दिनों रांची के निजी अस्पताल में अमित का निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने वालों में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र पासवान, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, संजय सिंह टाइगर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, अरविंद सिंह शिक्षाविद डॉ लक्ष्मी सिंह, पूर्व उपमहापौर संतोष कुमार मेहता, वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्र, राजद नेता एवं पूर्व पार्षद शिव मेहता, विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ नेता अमृतांशु शेखर, कांग्रेस नेता राकेश कपूर, विनोद अवस्थी, राजेश शुक्ला टिल्लू, भाकपा माले के राम नारायण सिंह, ललन यादव, भाकपा के देवरतन प्रसाद आदि शामिल थे।


पटना सिटी से हाई स्कूल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले अमित मिश्र ने अपने लगभग दो दशक के पत्रकार जीवन में टाइम्स ऑफ इंडिया, ईटीवी, यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया, ईटीवी भारत आदि कई मीडिया संगठनों में कार्य किया। भागलपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करीब डेढ़ वर्षो तक पीआरओ के पद पर भी कार्यरत रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now