PATNA : प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन का दो दिवसीय कार्यशाला अशिक्षित वयस्कों को स...
PATNA : प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन का दो दिवसीय कार्यशाला अशिक्षित वयस्कों को साक्षर बनाने के संकल्प के साथ आज कोलकाता में संपन्न हुआ। सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में अभी भी 18.15 करोड़ अशिक्षित वयस्क हैं जिन्हें शिक्षित कर देश को पूर्ण साक्षर बनाने का जिम्मा पासवा ने लिया है।
आज दूसरे "दिन इच वन टीच वन" कार्यशाला का उद्घाटन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन 2021-22 के वर्ल्ड अध्यक्ष शेखर मेहता, राजस्थान वि.वि.के कुलपति एवं गणमान्य अतिथियों के साथ साथ पासवा के 17 प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में आज पूर्वाह्न 9.30 बजे दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में वर्ल्ड रोटरी के अध्यक्ष शेखर मेहता ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर पासवा ने आज 2 दिन के कार्यशाला में देश को पूर्ण साक्षर करने का भरोसा दिलाया है, यकीनन दुनिया में यह पहला संगठन होगा जो इतने बड़े काम को अंजाम देने जा रहा है, उन्होंने कहा 17 प्रदेशों के बाद जो बाकी बचे प्रदेश हैं उनकी भी कार्यशाला आयोजित कर उन्हें भी साक्षरता मिशन के काम में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा आजादी के बाद कई सरकारों ने देश को पूर्ण शिक्षित करने का लक्ष्य रखा लेकिन यह मिशन आज तक पूरा नहीं हो पाया है,उन्होंने उम्मीद जताई है कि पासवा इसे अवश्य अंजाम देगी और देश का मान पूरे दुनिया में स्थापित करेगी।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने अपने अभिभाषण मे कहा देश को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के साथ मिलकर पासवा अपनी क्षमताओं के मातहत संपूर्ण भारत के अंतर्गत एसोसिएशन से जुड़े 2 लाख प्राइवेट स्कूलों, करोड़ों छात्रों, शिक्षकों राज्य अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों की मदद से 2027 के भीतर अशिक्षित व्यस्कों को साक्षर करेगी। उन्होंने कहा इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए अभिभावकों की सहमति से देश के भविष्य हमारे विद्यालयों में पढ़ रहे छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों का सहयोग लिया जाएगा । इस अद्भुत एवं सराहनीय कार्य के लिए पासवा एवं रोटरी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेगी और साथ ही साथ अशिक्षित से शिक्षित होने वाले वयस्को को भी सर्टिफिकेट देकर शिक्षित होने का सम्मान भेंट करेगी। उन्होंने रोटरी एवं भारत सरकार को अश्वस्त किया कि देश के निजी विद्यालयों का सबसे बड़ा संगठन पासवा साक्षरता मिशन और लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा ताकि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना साकार हो और पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन हो।बिहार राज्य के पटना महानगर अध्यक्ष रो॰ पंकज किशोर सिंह ने कहा की प्रौढ़ शिक्षा को पूरे बिहार में एक सुनियोजित तरीक़े से शहर से गाँव तक एक एक प्रौढ़ को चिन्हित कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा
आज के कार्यशाला में पासवा के प्रदेश अध्यक्षों में मुख्यत:
झारखंड के अध्यक्ष आलोक दुबे,
जम्मू एंड कश्मीर से अध्यक्ष जी एन वार, उड़ीसा की अध्यक्षा जय श्री मोहंती,मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा,सेक्रेटरी राजकुमार शर्मा,आसाम की अध्यक्षा शहनाज अहमद,गुजरात की अध्यक्षा अल्पा एस कोटडिया, उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी नागेंद्र शर्मा,पंजाब की अध्यक्षा अर्चना गाबा,सेक्रेटरी जानवी गाबा, छत्तीसगढ़ के प्रेसिडेंट सैयद सईद, सेक्रेटरी सैयद फिरोज,उड़ीसा के सेक्रेटरी रविचंद्र, राजस्थान की अध्यक्षा कमलेश राठौर, झारखंड के सेक्रेटरी तौफिक हुसैन,कर्नाटका के अध्यक्ष अफ्शद् अहमद,आंध्र प्रदेश के प्रभारी बिलाल नटटर्, तेलंगाना के अध्यक्ष एसएन रेड्डी, नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं इंचार्ज हरयाना,डॉ श्याम नारायण कुमार,उत्तराखंड के प्रभारी कन्हैया प्रसाद,वेस्ट बंगाल के
अध्यक्ष परमात्मा यादव,जनरल सेक्रेटरी ईशान सिंह,सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार एवं बिहार राज्य के पटना महानगर अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह उपस्तिथ थे।




