Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिशन एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन भारत के पांच करोड़ अशिक्षित वयस्को को करेगा शिक्षित : शमायल अहमद

  PATNA : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तत्वधान में आगामी 24 एवं 25 सितंबर 2022 को कोलकात...

 


PATNA :
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तत्वधान में आगामी 24 एवं 25 सितंबर 2022 को कोलकाता के होटल रेडिसन मैं दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर नई शिक्षा निति के अंतर्गत भारत के 5 करोड़ से ज्यादा अशिक्षित वयस्कों को शिक्षित करने कि योजना पर चर्चा होगी इस मौके पर देशभर के सभी राज्यों के प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के केंद्र समिति के पदाधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे !

                        ( बिहार में 50 लाख  वयस्कों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है)

 इस कार्यशाला का नेतृत्व मुख्य रूप से रोटरी वर्ल्ड के अध्यक्ष 2021-22 रोटेरियन शेखर मेहता एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद करेंगे! जिसमें देश भर के 2 लाख से ज्यादा एसोसिएशन से जुड़े  निजी विद्यालयों में पढ़ रहे छठी से ऊपर तक के छात्र-छात्राएं 3 माह के भीतर अपने परिवार एवं आसपास के अशिक्षित वयस्को को पढ़ाने का काम करेंगे! एसोसिएशन एवं रोटरी के द्वारा उन छात्रों को पढ़ाने के लिए सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और जो वयस्क शिक्षा लेंगे उनको भी शिक्षित होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा!

इसी संदर्भ में बिहार राज्य में 50 लाख अशिक्षित वयस्कों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है!

इस कार्यशाला के बाद अगले महीने इसका राष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक उद्घाटन  करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह किया जाएगा।

इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु प्रथम चरण के लिए चयनित किए गए मुख्य राज्यों मे से बिहार, राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आसाम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, उत्तराखंड, उड़ीसा, पंजाब एवं वेस्ट बंगाल के प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे!

आज यह जानकारी प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद  अहमद ने एक संवाददाता सम्मेलन में राजा बाजार समनपुरा स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे दी!

इस मौके पर कन्हैया प्रसाद, पंकज किशोर सिंह, रासबिहारी प्रसाद एवं फोजिया खान उपस्थित थे!

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now