PATNA CITY : मानदेय बढ़ोतरी की मांग और छुट्टी की मांग को लेकर एनएमसीएच के सफाई कर्मियों ने आज अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। एजेंसी ...
PATNA CITY : मानदेय बढ़ोतरी की मांग और छुट्टी की मांग को लेकर एनएमसीएच के सफाई कर्मियों ने आज अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। एजेंसी द्वारा अनुबंध पर बहाल सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित सफाई कर्मियों का कहना था कि वे लोग लंबे समय से एनएमसीएच को अपनी सेवा देते आ रहे हैं, बावजूद इसके अब तक उनका मानदेय नही बढ़ाया गया है। सफाई कर्मियों का यह भी कहना था कि छुट्टी मांगने पर उन्हें काम से निकाले जाने की भी धमकी दी जाती है।




