PATNA CITY : कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो की याद में मनाए जाने वाले चेहल्लुम के मौके पर अकीदतमंदो द्वारा प...
PATNA CITY : कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो की याद में मनाए जाने वाले चेहल्लुम के मौके पर अकीदतमंदो द्वारा पटना सिटी में आलम ताबूत और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। आलम ताबूत और दुलदुल का जुलूस बॉली इमामबाड़े से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ नौजर कटरा इमामबाड़ा तक गया। जहां पहुंचकर यह मजलिस में तब्दील हो गया। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंदो ने सीनाजनी और नौहाखानी कर हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो के प्रति अपनी अकीदत नजराना पेश की। गौरतलब है की सन 61 हिजरी में इस्लाम धर्म की रक्षा और इंसानियत की रक्षा को लेकर हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो ने अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी, लेकिन इस्लाम और इंसानियत को झुकने नहीं दिया था। तब से लेकर आज तक अकीदतमंद पूरी अकीदत के साथ उनकी शहादत को याद करते हैं।




