Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का कार्यकारी जत्थेदार नियुक्त किया गया

PATNA  CITY :  पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का क...


PATNA  CITY : 
पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का कार्यकारी जत्थेदार नियुक्त किया गया है। तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने सिख संगतो, ग्रंथियों और प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करने के बाद भाई बलदेव सिंह को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया है। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने विधिवत इसकी घोषणा की। बाद में भाई बलदेव सिंह को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने भाई बलदेव सिंह को कार्यवाहक जत्थेदार बनाए जाने की जानकारी देते हुए 38 वर्षों तक उनके अतिरिक्त मुख्य ग्रंथि के पद पर गुरुवार को सेवा दिए जाने की भी बात कही। इस मौके पर महासचिव ने कार्यवाहक जत्थेदार भाई बलदेव सिंह से गुरु घर की मर्यादा बरकरार रखने के साथ ही सिख संगतो और ग्रंथियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने की भी अपील की।  गौरतलब है की तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में भेंट किए गए लगभग 5 करोड़ की बेशकीमती हीरे जेवरात और सोने से बने सामानों के असली नकली होने के मामले में दोषी पाए जाने पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पंच प्यारों ने निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को बीते 11 सितंबर को तनखैया घोषित कर दिया था। वही पंच प्यारों ने दानकर्ता पंजाब के करतारपुर निवासी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा को मना किए जाने के बाद भी मीडिया में बयान देने और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर एक अखंड पाठ, 1100 का कड़ाह प्रसाद, और 3 दिनों तक बर्तन और जूता घर की सेवा करने का हुक्मनामा जारी कर दिया था। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now