PATNA CITY: खाजेकला थाना क्षेत्र के मितन घाट के पास गंगा में घड़ियाल देखे जाने पर घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही दे...
PATNA CITY: खाजेकला थाना क्षेत्र के मितन घाट के पास गंगा में घड़ियाल देखे जाने पर घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह बात पूरे इलाके में फैल गई, और लोगों का भारी हुजूम घाट पर मौजूद हो गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले से पुलिस और वन विभाग को अवगत करा दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से फिलहाल गंगा घाट पर स्नान नहीं करने की अपील की है।





