PATNA CITY : कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो की याद में बीते देर रात पटना सिटी के नौजर कटरा इमामबाड़ा में आग...
PATNA CITY : कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो की याद में बीते देर रात पटना सिटी के नौजर कटरा इमामबाड़ा में आग का मातम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदो ने भाग लिया। अंजुमन ए पंतजनी की ओर से आयोजित आग का मातम कार्यक्रम में अकीदतमंदो ने नौहाखानी और सीनाजनी कर हजरत इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की कुर्बानीयो को याद किया। इस अवसर पर कई अंजुमनो से जुड़े लोगों ने धड़कते आग पर नंगे पाव आलम के साथ चलकर हजरत इमाम हुसैन के प्रति अकीदत नजराना पेश की। अकीदतमंदो ने आग के अंगारे पर नंगे पांव चलकर हजरत इमाम हुसैन और उनके अंसारो की शहादत को याद किया। गौरतलब है कि सन 61 हिजरी में इस्लाम धर्म की रक्षा को लेकर हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 अंसारो ने अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी, पर इस्लाम को झुकने नहीं दिया था। तब से लेकर आज तक अकीदतमंद पूरी अकीदत के साथ उनकी शहादत को याद करते हैं।




