Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जमीन अधिग्रहण मामले में पप्पू यादव ने लोगों से गोल बंद होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करने की अपील किया

PATNA :  राजधानी पटना के पटना मसौढ़ी रोड स्थित पहाड़ी मौजा और रानीपुर मौजा में प्रस्तावित मेट्रो यार्ड निर्माण को लेकर राज्य सरकार द्वारा ज...


PATNA : 
राजधानी पटना के पटना मसौढ़ी रोड स्थित पहाड़ी मौजा और रानीपुर मौजा में प्रस्तावित मेट्रो यार्ड निर्माण को लेकर राज्य सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने पर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग राज्य सरकार के इस निर्णय के विरोध में पहाड़ी मोड़ पर पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पहाड़ी पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर पप्पू यादव ने जहां लोगों से गोल बंद होने की अपील करते हुए आंदोलन का रुख अख्तियार करने की अपील की, वहीं उन्होंने उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव से पूरे मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग दोहराते हुए हजारों गरीबों का ख्याल किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर पप्पू यादव का कहना था की

सरकार का विकास आम जनता के लिए होता है। उन्होंने सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जब सरकार ही जनता के सपनों को नष्ट कर दें तो विकास का कोई मतलब नहीं रह जाता है। पप्पू यादव का कहना था कि इलाके के हजारों लोगों ने मेहनत मजदूरी कर अपनी पूरी जिंदगी की कमाई जमीन खरीदने और मकान बनाने में लगा दी है। उनका कहना था की सरकार हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए मेट्रो यार्ड निर्माण के नाम पर मकानों को तोड़ना चाहती है, जो पूरी तरह गैर कानूनी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now