Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री के खाली कारकेट पर हमला

  PATNA  :  राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोहल्ले से रहस्मय ढंग से लापता युवक सनी कुमार का शव बेउर थाना क्षेत्र के बादशाही पई...

 


PATNA  : 
राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोहल्ले से रहस्मय ढंग से लापता युवक सनी कुमार का शव बेउर थाना क्षेत्र के बादशाही पईन से बरामद होने पर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा मचाया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोहगी मोड़ के समीप शव को सड़क पर रखकर पटना गया मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित होने सड़क पर आगजनी कर जमकर पथराव किया। गुस्साए लोगों ने सड़क से गुजर रहे मुख्यमंत्री के खाली कारकेट पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने कारकेट की 4 गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुखाड़ को लेकर कल गया जिले में अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं और इसी को लेकर उनका कारकेट आज पटना से गया की ओर जा रहा था। इसी दौरान उपद्रवियों ने खाली कारकेट पर पथराव कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाद में भारी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बताया जाता है कि गौरीचक थानाक्षेत्र का के सोहगी मोहल्ले का रहने वाला सनी कुमार बीते 7 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला था, और उसके बाद से वह वापस अपने घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के जाने के बाद भी उसका कुछ भी अता पता नहीं चलने पर हार थक कर परिजनों ने इस संबंध में गौरीचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, और आज बेउर थाना क्षेत्र के बादशाही पईन से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने सनी के दोस्तों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now