पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।...
पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने लोहा गोदाम इलाके में छापेमारी कर अवैध गेसिंग मामले में जहां 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से अवैध गेसिंग कूपन, केलकुलेटर और नगद रुपए भी बरामद किया है। पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास मामले के फरार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के अरफाबाद नहर के समीप छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की बात दोहराई है।




