PATNA CITY आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पटना सिटी के गुलजार बाग स्थित कुशवाहा बालिका उच्च विद्य...
PATNA CITY आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पटना सिटी के गुलजार बाग स्थित कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय से विशाल तिरंगा जुलूस निकाला गया। तिरंगा जुलूस विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करता हुआ वापस विद्यालय पहुंचा। तिरंगा जुलूस में विद्यालय के शिक्षकों के अलावे सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा जुलूस में शिक्षक और छात्राएं भारत माता की जय का नारा बुलंद करते नजर आए। तिरंगा जुलूस को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया।




