Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

PATNA CITY  'हर घर झंडा' अभियान को लेकर पटना साहिब के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून है। भाजपा कार्यकर्ता हर गली -हर घर जाकर ल...


PATNA CITY 
'हर घर झंडा' अभियान को लेकर पटना साहिब के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून है। भाजपा कार्यकर्ता हर गली -हर घर जाकर लोगों को इस महाअभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि पटना साहिब के लोगों में 'हर घर झंडा' अभियान को लेकर आत्म उत्सर्ग देखा जा रहा है। लोग स्वत: इस महाअभियान से जुड़ने को तत्पर दिख रहे हैं। 

             स्थानीय विधायक ने 'हर घर झंडा' अभियान में शरीक होने की लोगों से की अपील 


       भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह पटना साहिब के विधायक  नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को शाम गुलजार बाग स्टेडियम से भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकला।मोटरसाइकिल जुलूस सिटीकोर्ट,  पश्चिम दरवाजा, गुरहट्टा, खाजेकलां, मोर्चा रोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक गया, जहां जुलूस को विराम दिया गया। इस दौरान रास्ते में लोगों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। विधायक श्री नंदकिशोर यादव को लोगों ने फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। 

                        हर घर झंडा अभियान से लोगों में बढ़ेगी राष्ट्रप्रेम की भावना : नंदकिशोर

              पूर्व  मंत्री श्री यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए 'हर घर झंडा' अभियान में शरीक होने की अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर देश-दुनिया को संदेश दें कि राष्ट्र ही सर्वोपरि है। हर घर झंडा अभियान से यह अमृत संदेश जन-जन तक जायेगा। इससे लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में नई पीढ़ी ज्यादा जान सकेगी और उनके प्रति आदर और श्रद्धा का भाव बढ़ेगा। मोटरसाइकिल जुलूस में महापौर सीता साहू, प्रदेश भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता, महामंत्री विनय केसरी,पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता, प्रदेश भाजपा नमामि गंगे के संयोजक प्रभाकर मिश्र, शिशिर कुमार, बलराम मंडल, भाजयुमो के महानगर महामंत्री मयंक जायसवाल, लड्डू चंद्रवंशी, राकेश बबलू सहित बड़ी संख्या में पार्टी व अन्य स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now