Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अपनी मांगो को लेकर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सेवादार ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे

PATNA  CITY : वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता, सलाना एग्रीमेंट और सेवादारों को आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था किए जाने या फिर उसके एवज में भाड़...


PATNA  CITY :
वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता, सलाना एग्रीमेंट और सेवादारों को आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था किए जाने या फिर उसके एवज में भाड़ा प्रदान किए जाने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सेवादार आज से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब परिसर में धरना पर बैठे सेवादारों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल मांगों को पूरी किए जाने की अपील की है। इस मौके पर आक्रोशित सेवादारों का कहना था कि इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव को पूरे मामले से अवगत करा दिए जाने के बावजूद भी प्रबंधक कमेटी द्वारा अब तक इस दिशा में कोई भी कारवाई नहीं की गई है। सेवादारों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की भी धमकी दी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now